डोमेन नाम की उपलब्धता जांचे

डोमेन नाम की उपलब्धता जांचे

Hostinger का WHOIS सर्च टूल आपके पसंदीदा डोमेन नाम की उपलब्ध्ता जांचने में आपकी मदद करता है। यदि डोमेन नाम उपलब्ध है, तो आप तुरंत वह डोमेन नाम अपनी वेबसाइट के लिए खरीद सकते हैं, हमारे डोमेन चेकर द्वारा।

किसी डोमेन नाम के मालिक का पता लगाएं

किसी डोमेन नाम के मालिक का पता लगाएं

यदि आपका पसंदीदा डोमेन नाम उपलब्ध नहीं है, तो हमारी WHOIS लुकअप सेवा द्वारा आप उस डोमेन के वर्तमान रजिस्ट्रार और मालिक की सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, जैसे कि नाम, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, पता, आदि का पता लगा सकते हैं।

डोमेन की समाप्ति तिथि देखें।

डोमेन की समाप्ति तिथि देखें।

डोमेन नाम की समाप्ति तिथि पता करें, ताकि अवसर होने पर आप उसे खरीद सकें, बशर्ते वर्तमान मालिक उस डोमेन नाम का नवीनीकरण नहीं करते।

WHOIS डोमेन लुकअप टूल क्या होता है?

Hostinger के WHOIS लुकअप टूल के माध्यम से आप आधिकारिक WHOIS डोमेन डेटाबेस में दर्ज हुआ नवीनतम डेटा देख सकते हैं। आप इसका उपयोग किसी डोमेन के मालिक की जानकारी खोजने के लिए कर सकते हैं, और वह भी नि:शुल्क और असीमित रूप से।

यह कैसे काम करता है?

जब भी कोई उपयोगकर्ता अपना डोमेन रजिस्टर करते हैं, तो वह ICANN को अपनी जानकारी सबमिट करते हैं। इसमें से कुछ जानकारी को सार्वजनिक WHOIS डेटाबेस में उपलब्ध कराया जाता है, जिसे हमारी कअप सेवाओं का उपयोग कर एक्सेस किया जा सकता है।
WHOIS डोमेन लुकअप टूल क्या होता है?

WHOIS के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

WHOIS लुकअप डेटाबेस के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें।

WHOIS डेटाबेस क्या होता है?

WHOIS डेटाबेस में इंटरनेट पर रजिस्टर किए गए सभी डोमेन नामों की सूची होती है। इस सूची को इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) द्वारा बनाए रखा और नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।

इस डेटाबेस के उपयोग से डोमेन नामों की जानकारी और रिकार्ड्स प्राप्त किए जा सकते हैं, जैसे रजिस्ट्रेशन और समाप्ति तिथि, वर्तमान डोमेन रजिस्ट्रार और नेम सर्वर्स। साथ ही डोमेन नाम के मालिक की व्यक्तिगत संपर्क जानकारी भी खोजी जा सकती है।

WHOIS गोपनीयता क्या है?

डोमेन रजिस्टर करने के लिए आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे कि आपका नाम, पता, फोन नंबर और सत्यापन के लिए अपना ईमेल एड्रेस।

यह जानकारी सार्वजनिक WHOIS डाटाबेस में दर्ज हो जाती है, जिसे कोई भी व्यक्ति WHOIS क्वेरी द्वारा खोज सकता है। इस डाटाबेस में EU में रजिस्टर किए गए डोमेन नामों का समावेश नहीं होता है क्योंकि वे GDPR के अंतर्गत संरक्षित होते हैं। साथ ही ऐसे डोमेन जिनकी जानकारी डोमेन गोपनीयता सेवा के माध्यम से छिपाई गई हो, उनका भी समावेश इस डेटाबेस में नहीं होता है।

WHOIS गोपनीयता सुरक्षा द्वारा रेजिस्ट्रन्ट की जानकारी को संरक्षित रखने के लिए उसे प्रॉक्सी सर्वर की जानकारी से बदल दिया जाता है। Hostinger के उपयोगकर्ताओं के लिए यह सुविधा निःशुल्क है। हाल ही में खरीदे गए डोमेन में इस सुविधा का समावेश है और इसे hPanel के माध्यम से सक्रिय किया जा सकता है।

क्या WHOIS चेकर टूल का उपयोग करना निःशुल्क है?

जी हां। आप हमारे WHOIS टूल का उपयोग कर किसी भी डोमेन के मालिक का पता लगा सकते हैं, बिल्कुल मुफ्त। साथ ही, आप असीमित रूप से इस टूल का उपयोग कर सकते हैं, ताकि आप जितनी चाहे उतनी वेबसाइट्स की जानकारी पा सकें।

WHOIS डेटा सर्च टूल का उपयोग कैसे करते हैं?

WHOIS सर्च का उपयोग करना बहुत ही आसान है। बस ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में किसी डोमेन या वेबसाइट नाम टाइप करें और "खोजें" पर क्लिक करें। हमारा टूल कुछ ही क्षणों में WHOIS डेटाबेस से उस डोमेन नाम की जानकारी ढूंढ़कर आपके सामने प्रस्तुत करेगा।

अपनी WHOIS जानकारी कैसे अपडेट करें?

डोमेन स्वामित्व से जुड़े ICANN नियमों का पालन करने के लिए आपको सदैव अपनी WHOIS जानकारी अपडेटेड रखनी होती है। अर्थात आपको अपनी सही संपर्क जानकारी साझा करनी होगी, जिसके माध्यम से आप अपने डोमेन रजिस्ट्रार से पत्राचार प्राप्त कर सकेंगे।

आप इसे hPanel द्वारा आसानी से अपडेट कर सकते हैं। आपको केवल लॉग इन करना है और डोमेन अनुभागअपडेट करना है।

कुछ WHOIS प्रविष्टियां छुपी हुई क्यों होती हैं?

डोमेन नाम के मालिक WHOIS गोपनीयता सुरक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं और डोमेन प्रदाता उनकी जानकारी छिपकर उसे प्रॉक्सी सर्वर की जानकारी से बदल देंगे।

डोमेन रजिस्ट्रार GDPR जैसे स्थानीय डेटा संरक्षण और गोपनीयता कानूनों का पालन करते हुए कुछ जानकारी छिपा भी सकते हैं।

WHOIS जानकारी छिपाने की प्रक्रिया क्या है?

Hostinger से खरीदे जाने वाले सभी डोमेन नामों के साथ WHOIS गोपनीयता सुरक्षा सेवा निःशुल्क प्रदान की जाती है - इसे आपके hPanel अकाउंट के माध्यम से भी सक्रिय किया जा सकता है। बस हमारी WHOIS गोपनीयता सक्रियण गाइड का पालन करें और आप इसे मिनटों में सेट अप कर पाएंगे।

ध्यान रहे कि यदि आपका डोमेन EU में रजिस्टर्ड है, तो WHOIS गोपनीयता सुरक्षा असक्रिय होने के बावजूद आपकी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं होगी।

क्या में डोमेन रजिस्टर करने के लिए WHOIS सर्च टूल का इस्तेमाल कर सकता/सकती हूं?

जी, हां। जब आप हमारे टूल का उपयोग कर डोमेन खोजते हैं, तो WHOIS लुकअप के परिणामों में आप देख पाएंगें कि वह डोमेन उपलब्ध है या नहीं। यदि वह डोमेन उपलब्ध है, तो आप अपनी वेबसाइट के लिए तुरंत उसे खरीद सकते हैं।

अधिक विकल्पों और बेहतर सुझावों के लिए हमारे डोमेन चेकर टूल का उपयोग करें।