Umbraco VPS होस्टिंग

पर 69% तक की छूट

अपने Umbraco वातावरण पर नियंत्रण पाएं

निःशुल्क स्वचालित साप्ताहिक बैकअप
मालवेयर स्कैनर
AI असिस्टेंट
599.00 /माह
30 दिन की मनी-बैक गारंटी
umbraco हीरो

हमारे सबसे बड़े ऑफर्स के साथ एक क्लिक में बड़ी शुरुआत करें

Umbraco कम्यूनिटी का हिस्सा बनें

Umbraco एक मुफ्त, ओपन-सोर्स कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम है जिसे Microsoft .NET पर बनाया गया है। इसके ढेरों कस्टमाइज़ेशन विकल्प इसे आपके ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स का विस्तार करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

हमारे Umbraco VPS होस्टिंग प्लान में शामिल पूर्ण रूट ऐक्सेस के साथ अपने सर्वर पर और भी अधिक स्वतंत्रता और फ्लेक्सिबिलिटी प्राप्त करें।
umbraco 1

अपनी वेबसाइट्स को कस्टमाइज़ और ऑप्टिमाइज़ करें व आधुनिक बनाएं

Umbraco CMS व एक शक्तिशाली और सुरक्षित VPS होस्टिंग सेवा के साथ अपने प्रोजेक्ट्स को ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करें जो उन्हें सफलता की ओर लेकर जाएगा।

फ्लेक्सिबिलिटी

आपको जितने प्लगइन्स की आवश्यकता हो इंस्टॉल करें। अपनी सर्वर सेटिंग्स अपनी पसंद से बदलें। अधिक सर्वर संसाधनों की आवश्यकता है? किसी भी समय अपग्रेड करें।

umbraco 2

परफॉर्मेंस

अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए AMD EPYC प्रोसेसर्स, NVMe SSD स्टोरेज और 300 Mb/s के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बेहद तेज़ गति पाएं।

umbraco 3

सुरक्षा

यह जानकर निश्चिंत रहें कि आप नवीनतम मुफ्त स्वचालित बैकअप से कभी भी अपना डेटा रिस्टोर कर सकते हैं और मैनुअल स्नैपशॉट ले सकते हैं।

umbraco 4

सुझाई गई सर्वर लोकेशन:

जांच की जा रही है...

अपनी Umbraco साइट वहीं होस्ट करें जहां आपकी ऑडियंस है

एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में स्थित डेटा सेंटर्स में से चुनें। अपनी लक्षित ऑडियंस के निकट वाली सर्वर लोकेशन चुनें और तेज़ कॉन्टेंट डिलीवरी का आनंद उठाएं।

Image

एक ऐसी VPS होस्टिंग कंपनी जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं

Gad Iradufasha
Gad Iradufasha

मैं Hostinger की VPS होस्टिंग से बेहद खुश हूं। इनका अपटाइम लगातार अच्छा रहता है, जिससे मेरी साइट सुचारू रूप से चलती है। इनकी तकनीकी सहायता टीम मेरी समस्या सुलझाने में हमेशा तेज़, एक्सपर्ट और मददगार रही है।

Maxim Shishkin
Maxim Shishkin

Hostinger के AI चैटबॉट के साथ सब कुछ सुचारू और बढ़िया है। और अगर AI आपकी सहायता नहीं कर पाए, तो इसका ह्यूमन चैट भी आपके लिए हाज़िर रहता है। और हां, इनका VPS भी बेहतरीन है, कोई समस्या नहीं। डेव टीम और अन्य सभी का शुक्रिया। इसी तरह बढ़िया काम करते रहें 🚀

Noel
Noel

आखिरकार मुझे एक ऐसी VPS होस्टिंग कंपनी मिली जो अपना काम जानती है। उचित दाम, बेहतरीन पोर्टल जो अपने उपयोगकर्ताओं के समय का सम्मान करता है, निर्बाध बैकअप्स, अच्छा सपोर्ट, विश्वसनीय, और बेहद मज़बूत।

Omkar
Omkar

अपने सेल्फ-होस्टेड n8n इंस्टेंस का ऐक्सेस खोने के बाद मैंने Hostinger सपोर्ट से संपर्क किया, और मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। Kodee और सपोर्ट टीम से Mohammad ने मेरी पूरी मदद की। दोनों ने धैर्य के साथ मेरी समस्या का समाधान किया।

Sylvain
Sylvain

Carla ने मेरे Hostinger VPS के n8n अपग्रेड में पूरी मदद की, उनका शुक्रिया। वह प्रोफेशनल और एक्सपर्ट हैं। एक बार फिर शुक्रिया, Carla.

Herriman
Herriman

Hostinger VPS एकदम शानदार है। ये हमेशा काम करता है। हमेशा तेज़ और स्थिर रहता है। कभी डाउन नहीं होता, न कभी क्रैश होता है।

Martin K
Martin K

ये कंपनी अच्छा काम कर रही है और मैंने इनसे जो सेवाएं ली हैं मैं उनसे बेहद खुश हूं। इसके प्लान दूसरी बढ़िया VPS सेटअप वाली कंपनियों जितने महंगे भी नहीं है।

इंस्टेंट AI सपोर्ट

सर्वर कॉन्फिगर करने में मदद चाहिए? Umbraco एक्सटेंशन इंस्टॉल करने का तरीका समझ नहीं आ रहा है? बस हमारे AI असिस्टेंट से VPS-संबंधित कोई भी प्रश्न पूछें और तुरंत मदद पाएं।

umbraco 5

30 दिन की मनी-बैक गारंटी

हमारी 30 दिन की मनी-बैक गारंटी के साथ इसे बिना किसी जोखिम के ट्राई करें। अधिक जानकारी के लिए हमारी रिफंड पॉलिसी देखें।

Google
रेटिंग:
4.8/5
1,237
reviews
HostAdvice
रेटिंग:
4.6/5
2,432
reviews
WpBeginner
रेटिंग:
4.7
874
reviews

Umbraco VPS के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न

Umbraco वर्चुअल प्राइवेट सर्वर होस्टिंग सेवाओं के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें।

Umbraco VPS होस्टिंग क्या है?

Umbraco एक ओपन-सोर्स कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) है, इसलिए आपको अपनी वेबसाइट ऑनलाइन लॉन्च करने के लिए एक वेब होस्टिंग प्रदाता की आवश्यकता होगी।

Umbraco VPS होस्टिंग के साथ आपको CMS को कॉन्फिगर करने और कोई भी प्लगइन इंस्टॉल करने के लिए अपना खुद का सर्वर प्राप्त होगा।

Hostinger के VPS फीचर्स की बात करें तो, हम आपको आपके सर्वर पर पूर्ण नियंत्रण के लिए पूर्ण रूट ऐक्सेस, हानिकारक फाइल्स को संभालने के लिए मालवेयर स्कैनर, मुफ्त स्वचालित साप्ताहिक बैकअप, मैनुअल स्नैपशॉट, स्केलेबल डेडिकेटेड संसाधन, सुचारू कॉन्फिगरेशन के लिए AI असिस्टेंट और बहुत कुछ प्रदान करते हैं।

क्या Umbraco VPS होस्टिंग मेरी वेबसाइट के लिए सही रहेगी? क्या इसे होस्ट करने के लिए मुझे विशेष ज्ञान की आवश्यकता है?

Umbraco CMS एक बेहद शक्तिशाली और आसानी से कस्टमाइज़ होने की क्षमता रखने वाला सॉफ्टवेयर है जो Microsoft .NET फ्रेमवर्क पर बनाया गया है। इसका मतलब है कि आपको इस तकनीक के बारे में पता होना चाहिए – अन्यथा, आपको इसे सीखने में काफी कठिनाई हो सकती है।

Umbraco को एक मज़बूत और स्केलेबल वेबसाइट बनाने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है। यदि आप एक सरल वेबसाइट बनाना चाहते हैं, तो इसकी जगह आपको हमारे WordPress VPS टेम्पलेट से अधिक लाभ हो सकता है।

वहीं VPS का उपयोग करने के लिए यदि आपके पास कोडिंग का कुछ ज्ञान हो तो अच्छा रहेगा। दूसरी ओर, हमारा AI असिस्टेंट अधिकांश सर्वर प्रबंधन कार्यों के लिए कमांड लिख सकता है।

क्या मैं अपनी Umbraco वेबसाइट को Hostinger पर माइग्रेट कर सकता/सकती हूं?

जी हां। हमारी सेल्फ-मैनेज्ड VPS होस्टिंग सेवा और पूर्ण रूट ऐक्सेस के साथ आप मैनुअल रूप से अपनी Umbraco वेबसाइट को माइग्रेट कर सकते हैं।

आसान माइग्रेशन प्रक्रिया के लिए, हमारी पांच-चरण वाली VPS माइग्रेशन गाइड देखें।

क्या मैं अपने Umbraco VPS होस्टिंग प्लान को अपग्रेड कर सकता/सकती हूं?

जी हां। आप कुछ ही क्लिक्स में किसी भी समय अपना VPS होस्टिंग प्लान अपग्रेड कर सकते हैं। बस अपना hPanel खोलें, बिलिंग अनुभाग में जाएं, आप जिस VPS सब्सक्रिप्शन को बदलना चाहते हैं उसे चुनें और अपग्रेड पर क्लिक करें।

अधिक जानकारी के लिए, अपने VPS सर्वर को कैसे अपग्रेड करें पर हमारी गाइड देखें।

Umbraco VPS होस्टिंग के लिए सहायता के कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?

Hostinger VPS उपयोगकर्ता तुरंत उत्तर और निर्देश पाने के लिए AI असिस्टेंट की मदद ले सकते हैं, 150 से अधिक VPS ट्यूटोरियल देख सकते हैं, VPS ज्ञानाधार चेक-आउट कर सकते हैं या Hostinger Academy पर हमारे वीडियो देख सकते हैं।

VPS के फीचर, बिलिंग या अपनी ज़रूरतों के लिए सबसे उपयुक्त प्लान चुनने में सहायता जैसे किसी भी सामान्य प्रश्न के लिए आप हमारी ग्राहक सफलता टीम से संपर्क कर सकते हैं, जो आपके लिए 24/7 उपलब्ध रहती है।