Terraria सर्वर होस्टिंग
पर 66% तक की छूटअपने खुद के सर्वर पर Terraria होस्ट करें और खेलें
Terraria खेलें, अपने तरीके से
Terraria को अपने खुद के सर्वर पर होस्ट करने से आपको सर्वर सॉफ्टवेयर को कस्टमाइज़ करने, गेम सेटिंग्स को बदलने और अपने दोस्तों के साथ अनगिनत गेमिंग सेशन का आनंद लेने के लिए अधिक स्वतंत्रता मिलती है।
आपके पसंदीदा गेम होस्ट करने का सबसे अच्छा तरीका
बेहतरीन परफॉर्मेंस
हमारी तेज़ होस्टिंग टेक्नोलॉजी के साथ आप मल्टीप्लेयर गेम में कितने भी दोस्तों को आमंत्रित करके खेल सकते हैं।
पूर्ण नियंत्रण
आप सर्वर सेटिंग्स को अपने अनुसार कॉन्फिगर कर सकते हैं। और आवश्यकता पड़ने पर अपने संसाधनों और कंप्यूटिंग क्षमता को अपग्रेड कर सकते हैं।
यूज़र-फ्रेंडली पैनल
एक ही सरल डैशबोर्ड में मॉड्स और प्लगइन्स को आसानी से प्रबंधित करें, RAM और CPU उपयोग को मॉनिटर करें और अपने गेम डेटा का बैकअप लें।
बेहतरीन परफॉर्मेंस
हमारी तेज़ होस्टिंग टेक्नोलॉजी के साथ आप मल्टीप्लेयर गेम में कितने भी दोस्तों को आमंत्रित करके खेल सकते हैं।
पूर्ण नियंत्रण
आप सर्वर सेटिंग्स को अपने अनुसार कॉन्फिगर कर सकते हैं। और आवश्यकता पड़ने पर अपने संसाधनों और कंप्यूटिंग क्षमता को अपग्रेड कर सकते हैं।
यूज़र-फ्रेंडली पैनल
एक ही सरल डैशबोर्ड में मॉड्स और प्लगइन्स को आसानी से प्रबंधित करें, RAM और CPU उपयोग को मॉनिटर करें और अपने गेम डेटा का बैकअप लें।
VPS समाधान जिस पर आप भरोसा कर सकें
मैं Hostinger की VPS होस्टिंग से बेहद खुश हूं। इनका अपटाइम लगातार अच्छा रहता है, जिससे मेरी साइट सुचारू रूप से चलती है। इनकी तकनीकी सहायता टीम मेरी समस्या सुलझाने में हमेशा तेज़, एक्सपर्ट और मददगार रही है।
Hostinger के AI चैटबॉट के साथ सब कुछ सुचारू और बढ़िया है। और अगर AI आपकी सहायता नहीं कर पाए, तो इसका ह्यूमन चैट भी आपके लिए हाज़िर रहता है। और हां, इनका VPS भी बेहतरीन है, कोई समस्या नहीं। डेव टीम और अन्य सभी का शुक्रिया। इसी तरह बढ़िया काम करते रहें 🚀
आखिरकार मुझे एक ऐसी VPS होस्टिंग कंपनी मिली जो अपना काम जानती है। उचित दाम, बेहतरीन पोर्टल जो अपने उपयोगकर्ताओं के समय का सम्मान करता है, निर्बाध बैकअप्स, अच्छा सपोर्ट, विश्वसनीय, और बेहद मज़बूत।
अपने सेल्फ-होस्टेड n8n इंस्टेंस का ऐक्सेस खोने के बाद मैंने Hostinger सपोर्ट से संपर्क किया, और मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। Kodee और सपोर्ट टीम से Mohammad ने मेरी पूरी मदद की। दोनों ने धैर्य के साथ मेरी समस्या का समाधान किया।
Carla ने मेरे Hostinger VPS के n8n अपग्रेड में पूरी मदद की, उनका शुक्रिया। वह प्रोफेशनल और एक्सपर्ट हैं। एक बार फिर शुक्रिया, Carla.
Hostinger VPS एकदम शानदार है। ये हमेशा काम करता है। हमेशा तेज़ और स्थिर रहता है। कभी डाउन नहीं होता, न कभी क्रैश होता है।
ये कंपनी अच्छा काम कर रही है और मैंने इनसे जो सेवाएं ली हैं मैं उनसे बेहद खुश हूं। इसके प्लान दूसरी बढ़िया VPS सेटअप वाली कंपनियों जितने महंगे भी नहीं है।
आपका गेम हमारे साथ सुरक्षित है
हमारे स्वचालित बैकअप और मैनुअल स्नैपशॉट के साथ आपको गेम में अपनी प्रगति खोने की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। अगर कुछ गड़बड़ आ जाती है, तो आप कुछ ही क्लिक्स में आसानी से अपना गेम डेटा रीस्टोर कर सकते हैं।
Terraria सर्वर होस्टिंग के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
Terraria होस्टिंग क्या है?
Terraria होस्टिंग एक ऐसी सेवा है जो आपको अपने खुद के सर्वर पर लोकप्रिय सैंडबॉक्स गेम Terraria को होस्ट करने और खेलने की सुविधा प्रदान करती है। गेम खेलने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मॉड्स इंस्टॉल करें, दोस्तों को जोड़ें, साथ मिलकर बॉस से लड़ें और सर्वर वातावरण को अपने अनुसार कस्टमाइज़ करें।
Hostinger की Terraria VPS होस्टिंग के साथ आपको लैग के कारण गेम का मज़ा खराब होने की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। हम टॉप AMD EPYC प्रोसेसर और NVMe SSD स्टोरेज का उपयोग करते हैं और 300 Mb/s की नेटवर्क गति प्रदान करते हैं, ताकि आपको एक सहज गेमिंग अनुभव मिल सके।
Terraria सर्वर को कैसे सेट-अप करते हैं?
सबसे पहले आपको हमारा कोई गेम पैनल होस्टिंग प्लान खरीदना होगा। उसके बाद hPanel से एक डेडिकेटेड Terraria सर्वर होस्ट करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- टॉप मेन्यू में VPS पर जाएं अपने गेमिंग सर्वर पर 'प्रबंधित करें' पर क्लिक करें।
- VPS ओवरव्यू मेन्यू में पैनल ऐक्सेस टैब पर जाएं और अपनी लॉगिन जानकारी सेव करें।
- गेम पैनल में लॉग-इन करने के लिए लॉगिन URL पर क्लिक करें और अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एक नया इंस्टेंस बनाएं और ड्रॉप-डाउन सूची में Terraria पर क्लिक करें। आप tModLoader और Tshock जैसे मॉड्स भी इंस्टॉल कर सकते हैं।
- पुष्टि करने के लिए 'इंस्टेंस बनाएं' पर क्लिक करें।
इंस्टॉलेशन प्रक्रिया शुरू होने के लिए कुछ मिनट प्रतीक्षा करें। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद Terraria इंस्टेंस शुरू करें और सत्यापन के लिए अपने Steam क्रेडेंशियल दर्ज करें – बस इतना ही!
Terraria सर्वर होस्ट करने के लिए सिस्टम की क्या आवश्यकताएं हैं?
Terraria एक 2D गेम है, इसलिए इसे चलाने के लिए आपको अधिक सर्वर संसाधनों की आवश्यकता नहीं है। Terraria डेवलपर्स के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों और बिना किसी मॉड के एक छोटे Terraria वर्ल्ड के लिए न्यूनतम RAM 512 MB है।
यदि आप 10 खिलाड़ियों के साथ एक मध्यम आकार का वर्ल्ड होस्ट करना चाहते हैं, तो आपको 1-2 GB RAM की आवश्यकता होगी। 50 या अधिक खिलाड़ियों वाले बड़े वर्ल्ड के लिए आपको 4 GB RAM की आवश्यकता होगी।
सुचारू गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए, हम आपको डुअल-कोर प्रोसेसर और SSD स्टोरेज वाली वर्चुअल मशीन का उपयोग करने की भी सलाह देते हैं।
क्या मैं बाद में अपना VPS प्लान अपग्रेड कर सकता/सकती हूं?
बिल्कुल! जैसे ही आपका Terraria वर्ल्ड बड़ा हो जाएगा और ज़्यादा खिलाड़ी जुड़ जाएंगे, आप आसानी से बड़े प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। बस hPanel के बिलिंग अनुभाग में जाएं, आप जिस VPS प्लान में अपग्रेड करना चाहते हैं उसे चुनें और अपग्रेड पर क्लिक करें।
मेरे Terraria सर्वर में कितने खिलाड़ी जुड़ सकते हैं?
यह आपके Terraria होस्टिंग प्लान पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, हमारा Game Panel 1 प्लान 1 vCPU कोर, 4 GB RAM और 50 GB NVMe SSD स्टोरेज प्रदान करता है, जो लगभग 50 खिलाड़ियों के साथ एक मध्यम आकार के वर्ल्ड को होस्ट करने के लिए पर्याप्त है।
यदि आप अधिक संसाधनों की आवश्यकता वाले मॉड्स और अधिक खिलाड़ियों के साथ बड़े वर्ल्ड बनाना चाहते हैं, तो Game Panel 2 प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प होगा। आपको लगभग ₹100 का अधिक भुगतान करना है और आपको दोगुने संसाधन मिलेंगे: एक डुअल-कोर प्रोसेसर, 8 GB RAM और 100 GB NVMe डिस्क स्पेस।
Terraria सर्वर होस्टिंग के लिए सपोर्ट के कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
हम प्रत्येक Terraria VPS प्लान में Kodee AI असिस्टेंट की सुविधा प्रदान करते हैं, ताकि आप दर्जनों गेम फोरम में उत्तर खोजे बिना आसानी से अपने प्रश्नों के उत्तर पा सकें। यदि आप पढ़ना पसंद करते हैं, तो गेम-संबंधित विषयों के लिए आप हमारे VPS ट्यूटोरियल और ज्ञानाधार की विशाल लाइब्रेरी भी एक्स्प्लोर कर सकते हैं। इनमें से कई संसाधन Hytale VPS होस्टिंग जैसे अन्य मल्टीप्लेयर गेम सर्वरों पर भी लागू होते हैं, जो समान VPS वातावरणों में रन करते हैं।
यदि आपको अपने होस्टिंग अकाउंट या बिलिंग में कोई समस्या आती है, तो बेझिझक हमारी ग्राहक सफलता टीम से संपर्क करें, जो 24/7 आपकी सहायता के लिए उपलब्ध है।