Odoo VPS होस्टिंग
पर 69% तक की छूटआपकी व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए एक संपूर्ण समाधान
कम समय में अधिक कार्य पूरे करें
हमारी Odoo VPS होस्टिंग के साथ आप अपने व्यवसाय के वर्कफ्लो के अनुसार प्लेटफॉर्म को कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जिसका अर्थ है आपके संचालन के सभी पहलुओं में बेहतर उत्पादकता और दक्षता।
आपकी वृद्धि के लिए एकदम सही वातावरण
उच्च स्केलेबिलिटी
छोटे स्तर से शुरुआत करें और आसानी से विस्तार करें। जब भी आपको अधिक संसाधनों की आवश्यकता हो, आप कुछ ही क्लिक्स में अपने CPU, RAM और स्टोरेज को अपग्रेड कर सकते हैं।
बेजोड़ परफॉर्मेंस
गति के लिए ऑप्टिमाइज़्ड AMD EPYC प्रोसेसर and NVMe स्टोरेज के साथ Odoo ऐप्स के लिए तेज़ रिस्पॉन्स टाइम और सुचारू संचालन का आनंद लें।
मज़बूत डेटा सुरक्षा
स्वचालित साप्ताहिक बैकअप, रियल-टाइम मैनुअल स्नैपशॉट और त्वरित डेटा रिकवरी समाधानों के साथ अपना कीमती कंपनी डेटा सुरक्षित बनाए रखें।
उच्च स्केलेबिलिटी
छोटे स्तर से शुरुआत करें और आसानी से विस्तार करें। जब भी आपको अधिक संसाधनों की आवश्यकता हो, आप कुछ ही क्लिक्स में अपने CPU, RAM और स्टोरेज को अपग्रेड कर सकते हैं।
बेजोड़ परफॉर्मेंस
गति के लिए ऑप्टिमाइज़्ड AMD EPYC प्रोसेसर and NVMe स्टोरेज के साथ Odoo ऐप्स के लिए तेज़ रिस्पॉन्स टाइम और सुचारू संचालन का आनंद लें।
मज़बूत डेटा सुरक्षा
स्वचालित साप्ताहिक बैकअप, रियल-टाइम मैनुअल स्नैपशॉट और त्वरित डेटा रिकवरी समाधानों के साथ अपना कीमती कंपनी डेटा सुरक्षित बनाए रखें।
एक ऐसी VPS होस्टिंग कंपनी जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं
मैं Hostinger की VPS होस्टिंग से बेहद खुश हूं। इनका अपटाइम लगातार अच्छा रहता है, जिससे मेरी साइट सुचारू रूप से चलती है। इनकी तकनीकी सहायता टीम मेरी समस्या सुलझाने में हमेशा तेज़, एक्सपर्ट और मददगार रही है।
Hostinger के AI चैटबॉट के साथ सब कुछ सुचारू और बढ़िया है। और अगर AI आपकी सहायता नहीं कर पाए, तो इसका ह्यूमन चैट भी आपके लिए हाज़िर रहता है। और हां, इनका VPS भी बेहतरीन है, कोई समस्या नहीं। डेव टीम और अन्य सभी का शुक्रिया। इसी तरह बढ़िया काम करते रहें 🚀
आखिरकार मुझे एक ऐसी VPS होस्टिंग कंपनी मिली जो अपना काम जानती है। उचित दाम, बेहतरीन पोर्टल जो अपने उपयोगकर्ताओं के समय का सम्मान करता है, निर्बाध बैकअप्स, अच्छा सपोर्ट, विश्वसनीय, और बेहद मज़बूत।
अपने सेल्फ-होस्टेड n8n इंस्टेंस का ऐक्सेस खोने के बाद मैंने Hostinger सपोर्ट से संपर्क किया, और मेरा अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। Kodee और सपोर्ट टीम से Mohammad ने मेरी पूरी मदद की। दोनों ने धैर्य के साथ मेरी समस्या का समाधान किया।
Carla ने मेरे Hostinger VPS के n8n अपग्रेड में पूरी मदद की, उनका शुक्रिया। वह प्रोफेशनल और एक्सपर्ट हैं। एक बार फिर शुक्रिया, Carla.
Hostinger VPS एकदम शानदार है। ये हमेशा काम करता है। हमेशा तेज़ और स्थिर रहता है। कभी डाउन नहीं होता, न कभी क्रैश होता है।
ये कंपनी अच्छा काम कर रही है और मैंने इनसे जो सेवाएं ली हैं मैं उनसे बेहद खुश हूं। इसके प्लान दूसरी बढ़िया VPS सेटअप वाली कंपनियों जितने महंगे भी नहीं है।
AI के साथ अपना Odoo VPS प्रबंधित करें
Odoo VPS के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
Odoo VPS होस्टिंग क्या होती है?
यह एक होस्टिंग समाधान है जिसे विशेष रूप से वर्चुअल प्राइवेट सर्वर (VPS) पर ओपन-सोर्स बिज़नेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर सुइट Odoo को चलाने के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
शेयर्ड होस्टिंग के विपरीत, VPS सेवा डेडिकेटेड संसाधन और आपके होस्टिंग वातावरण पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान करती है। आप अपना पसंदीदा ऑपरेटिंग सिस्टम चला सकते हैं, सर्वर सेटिंग्स को कॉन्फिगर कर सकते हैं, डेटाबेस कॉन्फिगरेशन को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं, अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू कर सकते हैं, और बहुत कुछ - संभावनाएं असीमित हैं।
क्या मैं अपने Odoo VPS पर कस्टम मॉड्यूल और प्लगइन इंस्टॉल कर सकता/सकती हूं?
VPS होस्टिंग आपको सर्वर का पूर्ण रूट ऐक्सेस प्रदान करती है, इसलिए आप इसमें लगभग सब कुछ कर सकते हैं; जिसमें कस्टम मोड्यूल और आपके द्वारा डेवलप किए गए या थर्ड-पार्टी डेवलपर्स द्वारा प्राप्त किए प्लगइन इंस्टाल करना भी शामिल है।
मैं VPS पर Odoo कैसे इंस्टॉल कर सकता/सकती हूं?
यदि आप Hostinger के उपयोगकर्ता हैं, तो Odoo को इंस्टॉल करने के लिए आपको बस इन चरणों का पालन करना होगा:
- अपना hPanel अकाउंट ऐक्सेस करें, टॉप बार में VPS पर जाएं और आप इंस्टॉलेशन के लिए जिस सर्वर का उपयोग करना चाहते हैं उसे चुनें।
- OS और Panel अनुभाग में ऑपरेटिंग सिस्टम पर क्लिक करें और ऐप्लिकेशंस सलेक्ट करें।
- ड्रॉपडाउन मेन्यू से Odoo के साथ Ubuntu 22.04 चुनें। इस टेम्पलेट को अपने VPS पर इंस्टॉल करने के लिए OS बदलें पर क्लिक करें।
Odoo प्लेटफॉर्म को ऐक्सेस, कॉन्फिगर और कस्टमाइज़ करने के लिए Odoo VPS टेम्पलेट का उपयोग कैसे करें पर हमारी पूरी गाइड पढ़ें।
VPS पर Odoo को होस्ट करने के लिए सिस्टम की क्या आवश्यकताएं हैं?
Odoo को चलाने के लिए CPU की बहुत अधिक आवश्यकता नहीं होती है – 10 उपयोगकर्ताओं की टीम के लिए सिंगल-कोर CPU, 2 GB RAM और 10 GB स्टोरेज वाला VPS पर्याप्त होगा। हमारा KVM 1 प्लान ऐसी स्थिति में एकदम सही विकल्प है, जिसमें एक vCPU कोर, 4 GB RAM और 50 GB NVMe स्टोरेज मिलता है।
यदि आपकी टीम में 50 से अधिक लोग हैं, तो हमारा KVM 4 प्लान अनुशंसित Odoo सर्वर आवश्यकताओं को पूरा करता है। इसमें 4 vCPU कोर, 16 GB RAM और 200 GB NVMe स्टोरेज मिलता है।
Odoo होस्टिंग के लिए किस स्तर की सहायता प्रदान की जाती है?
हम पूरी तरह से प्रबंधित Odoo होस्टिंग प्रदान नहीं करते हैं, लेकिन हमारा AI असिस्टेंट सर्वर प्रबंधन कार्यों और तकनीकी समस्याओं में आपकी सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है। हमारे पास VPS ट्यूटोरियल, VPS ज्ञानाधार लेख और Hostinger Academy वीडियो पर ढेर सारे संसाधन उपलब्ध हैं जिन्हें आप किसी भी समय देख सकते हैं।
इसके अलावा, यदि आपको अपने अकाउंट या बिलिंग में कोई समस्या आती है, तो हमारी 24/7 ग्राहक सफलता टीम ईमेल या लाइव चैट के माध्यम से आपकी सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।