.co.uk डोमेन के साथ UK के ग्राहकों को आकर्षित करें

1,049.00
33% की बचत
699.00 /पहला वर्ष

अपना खुद का डोमेन नाम प्राप्त करें और आज ही ब्रिटिश व्यवसायों को आकर्षित करना शुरू करें।

निःशुल्क WHOIS गोपनीयता सुरक्षा
24/7 सहायता
तकनीकी ज्ञान की कोई आवश्यकता नहीं
अन्य डोमेन एक्सटेंशन्स देखें

.co.uk डोमेन कौनसा होता है?

.co.uk सबसे लोकप्रिय .uk वेरिएंट है, जो UK में आपके ब्रांड को स्थापित करने के लिए बेहतरीन है। लाखों व्यवसायों की तरह आप भी इसके साथ UK के बाज़ार में विश्वसनीयता और सफलता हासिल करें।
.co-uk डोमेन

आपको .co.uk डोमेन क्यों रजिस्टर करना चाहिए?

  • .co.uk डोमेन UK के ग्राहकों के साथ विश्वास और पहचान बनाता है।
  • SEO में सुधार करता है और पाउंड स्टर्लिंग में भुगतान स्वीकार करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • याद रखने में आसान है और UK में व्यवसायों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
  • ब्रांड के प्रति वफादारी और ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक मज़बूत लोकल डोमेन है।
.co-uk डोमेन

.co.uk डोमेन के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न

.co.uk डोमेन नामों के बारे में सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें

.co.uk डोमेन कौनसा होता है?

.co.uk एक कंट्री-कोड सेकंड-लेवल डोमेन (SLD) है, जिसका उपयोग .org और .net जैसे सामान्य डोमेंस की तरह किया जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से उन व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा किया जाता है जिनका यूनाइटेड किंगडम में कारोबार है या जो वहां के उपभोक्ताओं को लक्षित करना चाहते हैं।

.co.uk डोमेन नाम कौन खरीद सकता है?

यदि आपके पास सबसे नई संपर्क जानकारी उपलब्ध है और आपकी वेबसाइट का लक्षित बाज़ार UK में है, तो आप .co.uk डोमेन एड्रेस का उपयोग कर सकते हैं। अपने वेब एड्रेस में .co.uk का उपयोग करने के लिए आपका UK में रजिस्टर्ड बिज़नेस होना आवश्यक नहीं है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि आधिकारिक .uk रजिस्ट्री यह डोमेन खरीदने के लिए किसी पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाती है। यूनीक डोमेन नामों और लोकप्रिय TLD की बात करें तो, यह SLD केवल UK-आधारित संस्थाओं के लिए नहीं है; इसलिए गैर-UK ब्रांड भी इन नए डोमेन एक्सटेंशन्स को रजिस्टर करते हैं।

क्या .uk डोमेन व वेब एड्रेस और .co.uk डोमेन व वेब एड्रेस एक ही हैं?

.uk डोमेन नाम .co.uk डोमेन नाम से अलग होते हैं।

.uk एक कंट्री-कोड टॉप-लेवल डोमेन (TLD) है। यह सामान्य उपयोग के लिए है, इसलिए UK की ऑडियंस वाली कोई भी वेबसाइट इसे चुन सकती है।

.uk डोमेन 2014 में ही सार्वजनिक रूप से सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। इससे पहले, अधिकांश वेबमास्टर और ऑनलाइन व्यवसाय अपनी वेबसाइट्स के लिए .co.uk का उपयोग करते थे, जिससे यह बाज़ार में सबसे आम और लोकप्रिय .uk डोमेन बन गया था।

कुछ अन्य .uk सेकंड-लेवल डोमेन भी हैं, जैसे नेटवर्क कंपनियों के लिए .net.uk और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए .org.uk

.co.uk डोमेन नाम की कीमत कितनी होती है?

Hostinger पर .co.uk एक्सटेंशन की कीमत पहले वर्ष के लिए ₹699.00 है। अगर आप रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको ₹1,049.00/वर्ष का भुगतान करना होगा।

हमारे प्लान में कोई छिपी हुई लागत नहीं है और यह 30 दिन की मनी-बैक गारंटी के साथ आते हैं, ताकि आप इन्हें बिनी किसी जोखिम के ट्राई कर पाएं। हम आपकी वेबसाइट को सुरक्षित रखने के लिए गोपनीयता सुरक्षा और मुफ्त SSL प्रमाणपत्र भी प्रदान करते हैं। हम कई बार अपनी वेबसाइट पर शानदार ऑफर भी देते हैं, जिनके साथ आप कई तरह के उत्पादों और सेवाओं पर पैसे बचा सकते हैं।

शुरुआत करने के लिए हमारे डोमेन चेकर पर जाएं और अपने मनपसंद डोमेन नाम के लिए खोज परिणाम देखें।

मुझे .com या .co.uk में से किसका उपयोग करना चाहिए?

विश्व के किसी भी व्यवसाय के लिए .com और .co.uk दोनों एक्सटेंशन बेहतरीन विकल्प हैं। इनका विश्वसनीय ट्रैक रिकॉर्ड है, इसलिए यदि आपकी कंपनी नई है, तो इनके साथ ग्राहक आप पर अधिक विश्वास कर पाएंगे।

हालांकि, आपको कौनसा डोमेन चुनना चाहिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी लक्षित ऑडियंस कौनसी जगह स्थित है। कंट्री कोड के कारण, यदि आपकी कंपनी मुख्य रूप से इंटरनेट पर UK के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है, तो .co.uk एड्रेस रजिस्टर करना सबसे अच्छा रहेगा।

दूसरी ओर, .com वर्ल्ड वाइड वेब पर कहीं अधिक जाना-पहचाना डोमेन है। इसलिए, यदि आप दुनियाभर के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना चाहते हैं, तो यह एक बेहतर विकल्प है।

किसी बिज़नेस के नाम में .com और .co.uk दोनों डोमेन एक्सटेंशन होना भी असामान्य नहीं है। ऐसा करने से एक ब्रांड अपनी साइट के दो अलग-अलग संस्करण बना सकता है – एक जो सभी ऑडियंस के लिए हो, और दूसरा जो विशेष रूप से UK के विज़िटर्स के लिए अनुकूलित हो।