रेस्टोरेंट वेबसाइट बिल्डर
पर 80% तक की छूटआपकी रेस्टोरेंट वेबसाइट, मिनटों में परोसी गई
3 आसान चरणों में वेबसाइट बनाएं
1. चुनें कि आप कैसे वेबसाइट बनाएंगे
2. अपनी वेबसाइट को कस्टमाइज़ करें
3. लाइव आएं
AI के साथ एक चुटकी में वेबसाइट बनाएं
ऐसा वेबसाइट टेम्पलेट चुनें जो आपके ब्रांड का एहसास दिलाए
अपने पाक-कला व्यवसाय का विस्तार करें
Hostinger वेबसाइट बिल्डर के साथ मेरे सपनों की वेबसाइट बनाना बाएं हाथ का खेल था। ये बहुत ही सरल और तेज़ है।
बिल्ट-इन मार्केटिंग और SEO के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित करें
Hostinger Reach के साथ ईमेल कैंपेन बनाएं, ईमेल भेजें और परिणाम ट्रैक करें
अपने आइडिया का वर्णन करें और AI आपके लिए ऐसे मार्केटिंग ईमेल तैयार करेगा जिन्हें आप तुरंत भेज पाएंगे।
मार्केटिंग एकीकरण करना हुआ आसान
बिल्ट-इन SEO टूल्स
अपने ग्राहकों को WhatsApp के माध्यम से इंस्टेंट कॉन्टैक्ट की सुविधा प्रदान कर उनका अनुभव बेहतर बनाएं।
Hostinger Reach के साथ ईमेल कैंपेन बनाएं, ईमेल भेजें और परिणाम ट्रैक करें
अपने आइडिया का वर्णन करें और AI आपके लिए ऐसे मार्केटिंग ईमेल तैयार करेगा जिन्हें आप तुरंत भेज पाएंगे।
मार्केटिंग एकीकरण करना हुआ आसान
बिल्ट-इन SEO टूल्स
अपने ग्राहकों को WhatsApp के माध्यम से इंस्टेंट कॉन्टैक्ट की सुविधा प्रदान कर उनका अनुभव बेहतर बनाएं।
हम चौबीसों घंटे, सातों दिन उपलब्ध हैं
रेस्टोरेंट वेबसाइट बिल्डर के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न
रेस्टोरेंट वेबसाइट क्या होती है?
एक रेस्टोरेंट वेबसाइट खाद्य उद्यमियों और शेफ को नियमित ग्राहकों के अलावा और भी अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करती है। ग्राहक रेस्टोरेंट में जाने से पहले उसकी वेबसाइट देख सकते हैं।
Hostinger वेबसाइट बिल्डर जैसे टूल की मदद से आप बिना कोडिंग या डिज़ाइन-संबंधित ज्ञान के भी आसानी से एक शानदार रेस्टोरेंट वेबसाइट बना सकते हैं। क्या आप समझ नहीं पा रहे हैं कि कहां से शुरुआत करें? प्रेरणा के लिए 20 टॉप रेस्टोरेंट वेबसाइट के उदाहरण देखें।
एक रेस्टोरेंट के लिए वेबसाइट कैसे बनाते हैं?
Hostinger वेबसाइट बिल्डर रेस्टोरेंट के लिए वेबसाइट बनाने के दो आसान तरीके प्रदान करता है:
- AI साइट जनरेशन: अपने रेस्टोरेंट बिज़नेस का विवरण दें और AI एक मिनट से भी कम समय में प्रासंगिक कॉन्टेंट और विज़ुअल्स के साथ एक कार्यशील वेबसाइट तैयार कर देगा।
- पूर्व-निर्मित वेबसाइट टेम्प्लेट्स: 300 कस्टमाइज़ेबल टेम्प्लेट्स में से चुनें, जिनमें से आठ विशेष रूप से रेस्टोरेंट के लिए बनाए गए हैं।
दोनों ही तरीकों से आप ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर का उपयोग करके प्रारंभिक लेआउट को आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। यदि आप Business प्लान खरीदते हैं, तो हम ऑनलाइन मेन्यू, खाने का विवरण और CTA बटन प्लेसमेंट को पर्सनलाइज़ करने में आपकी सहायता के लिए AI टूल्स का एक सुइट भी प्रदान करते हैं।
एक बार जब आप अपने रेस्टोरेंट के वेब डिज़ाइन और कॉन्टेंट से संतुष्ट हो जाएं, तो एक कस्टम डोमेन सुरक्षित करें, अपनी रेस्टोरेंट वेबसाइट पब्लिश करें और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू करें।
एक रेस्टोरेंट वेबसाइट बनाने में कितना खर्च आता है?
यह आपके द्वारा चुने गए प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है। यदि आप समय और पैसे बचाना चाहते हैं, तो Hostinger वेबसाइट बिल्डर जैसा कोई ऑल-इन-वन समाधान ढूंढ़ें।
हमारे वार्षिक Premium वेबसाइट बिल्डर प्लान केवल ₹129.00/माह से शुरू होते हैं और इनमें वेब होस्टिंग, मुफ्त ईमेल और पहले वर्ष के लिए एक मुफ्त डोमेन नाम शामिल है।
हालांकि, यदि आप हमारे AI टूल के पूरे सुइट का ऐक्सेस चाहते हैं, तो Business वेबसाइट बिल्डर प्लान चुनें, जिसकी शुरुआती कीमत केवल ₹199.00/माह है। आप आकर्षक इमेजेस और कॉन्टेंट बना सकते हैं, अपनी साइट को सर्च इंजनों के लिए ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं, उपयोगकर्ताओं के व्यवहार का अनुमान लगा सकते हैं, और बहुत कुछ।
यदि आप हमारी सेवा से संतुष्ट नहीं हैं, तो अपनी खरीदारी के 30 दिनों के भीतर आसानी से पूरे रिफंड का अनुरोध कर सकते हैं। Hostinger के साथ आपका निवेश जोखिम से दूर रहता है।
क्या Hostinger वेबसाइट बिल्डर रेस्टोरेंट वेबसाइट बनाने के लिए अच्छा है?
जी हां। Hostinger वेबसाइट बिल्डर रेस्टोरेंट वेबसाइट बनाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, खासकर अगर आप एक बिगिनर हैं जिनके पास कोडिंग का कोई अनुभव नहीं है।
जानिए क्यों:
- शुरुआती लोगों के लिए आसान: आपको बस अपने रेस्टोरेंट का विवरण देना है, बाकी काम AI संभाल लेगा – इससे आसान और क्या हो सकता है। हम विशेष रेस्टोरेंट वेबसाइटों के लिए डिज़ाइन किए गए रेडी-मेड टेम्प्लेट भी प्रदान करते हैं।
- ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर: हमारे ड्रैग-एंड-ड्रॉप एडिटर की मदद से जब तक आप 'लाइव आएं' पर क्लिक करने के लिए तैयार न हों, वेब डिज़ाइन को आसानी से बेहतर बना सकते हैं। व्यस्त पाक-कला उद्यमियों के लिए, हमारे मोबाइल एडिटर के साथ साइट को चलते-फिरते कस्टमाइज़ करना भी बेहद आसान है।
- QR कोड: अपने डिजिटल मेन्यू के लिए एक QR कोड जनरेट करें और ग्राहकों के लिए ऑर्डर देना आसान बनाने के लिए इसे अपने रेस्टोरेंट के टेबलों पर लगाएं। आप प्रचार और ब्रांडिंग के लिए अपने उत्पाद पैकेजिंग, सोशल मीडिया अकाउंट और ब्रोशर में भी QR कोड जोड़ सकते हैं।
- बहुभाषी: यदि आप एक रेस्टोरेंट चेन चला रहे हैं जो दुनियाभर में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है, तो Hostinger वेबसाइट बिल्डर कई भाषाएं सपोर्ट करता है। आसानी से विभिन्न क्षेत्रों के लिए अपनी साइट के विभिन्न संस्करण बनाएं।
मैं अपनी रेस्टोरेंट वेबसाइट कितनी जल्दी बना सकता/सकती हूं?
हमारे AI बिल्डर के साथ आप कुछ ही सेकंड में एक यूनीक और पूरी तरह से कार्यात्मक वेबसाइट बना सकते हैं। इसके बाद आपको बस इसे कस्टमाइज़ करना होगा, जिसमें लगभग कुछ घंटों का समय लगेगा।
क्या आपके रेस्टोरेंट वेबसाइट बिल्डर द्वारा बनाई गई वेबसाइट्स मोबाइल-फ्रेंडली होती हैं?
जी बिल्कुल। हमारी AI-जनरेटेड वेबसाइट्स और रेस्टोरेंट वेबसाइट टेम्प्लेट दोनों ही शुरू से मोबाइल-फ्रेंडली होते हैं।
आपकी साइट का कॉन्टेंट डेस्कटॉप कंप्यूटर, टैबलेट या स्मार्टफोन जैसे किसी भी डिवाइस की स्क्रीन साइज़ के अनुसार अपने आप एडजस्ट हो जाता है। यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वेब ट्रैफिक का एक बड़ा हिस्सा मोबाइल डिवाइसों से आता है।
मैं अपने रेस्टोरेंट के लिए SEO कैसे बेहतर कर सकता/सकती हूं?
ऑन-पेज ऑप्टिमाइज़ेशन के लिए, अपने क्षेत्र से संबंधित कीवर्ड खोजें और उसके अनुसार मेटा टाइटल, मेटा डिस्क्रिप्शन और alt टेक्स्ट जनरेट करने के लिए हमारे AI SEO असिस्टेंट का उपयोग करें। इसके बाद, हमारे AI राइटर से अपने भोजन विवरण और ब्लॉग पोस्ट के लिए SEO-फ्रेंडली कॉन्टेंट तैयार करने के लिए कहें।
ऑफ-पेज SEO के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेज़ की बात करें तो, अपनी Google बिज़नेस प्रोफाइल बनाना और उसे ऑप्टिमाइज़ करना महत्वपूर्ण है। अपना पता, फोन नंबर, वेबसाइट का पता, कार्य समय और अच्छी क्वालिटी की फोटोज़ सहित सभी जानकारी सही से भरें।
यदि आप इस विषय के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो SEO-फ्रेंडली वेबसाइट कैसे बनाते हैं पर हमारा विस्तृत ट्यूटोरियल देखें।
एक अच्छी रेस्टोरेंट वेबसाइट में क्या-क्या शामिल होना चाहिए?
एक अच्छी रेस्टोरेंट वेबसाइट जानकारीपूर्ण, देखने में आकर्षक और यूज़र-फ्रेंडली होनी चाहिए, ताकि आप आसानी से विज़िटर्स को ग्राहकों में बदल पाएं।
सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपके रेस्टोरेंट का पता, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस और खुलने का समय विज़िटर्स को आसानी से मिल जाए। ग्राहकों को आपके रेस्टोरेंट पर जल्दी से पहुंचने में मदद करने के लिए एक मैप भी शामिल करें।
इसके बाद, स्वादिष्ट चित्रों, अपडेटेड विवरण और कीमतों के साथ अपने डिजिटल मेन्यू प्रदर्शित करें। उपयोगकर्ताओं को आपके रेस्टोरेंट के माहौल और वातावरण की झलक देने के लिए उसकी अच्छी क्वालिटी की इमेजेस और वीडियो जोड़ें।
इसके अलावा, हमारे बारे में (अबाउट) जैसे आवश्यक पेज शामिल करें, ताकि विज़िटर्स आपके रेस्टोरेंट के इतिहास और इसकी टीम के बारे में अधिक जान सकें। फूड ब्लॉग बनाना भी ट्रैफिक बढ़ाने और अपनी लक्षित ऑडियंस के साथ जुड़ने का एक शानदार तरीका है।