पूरी तरह से काम करने वाले ऐप्स, अब और भी आसान

ऐसे ऐप्स बनाएं जो वास्तव में काम करते हों – जिनमें लॉगिन, डेटा स्टोरेज और ईमेल भेजने की सुविधा पहले दिन से ही उपलब्ध हो। कोई अलग सेवा नहीं, कोई अतिरिक्त अकाउंट्स नहीं, कोई अप्रत्याशित बिल नहीं।
निःशुल्क शुरुआत करें

क्रेडिट कार्ड की कोई आवश्यकता नहीं।

बैकएंड-संबंधित समस्याएं अब इतिहास बन चुकी हैं

हर ऐप को सिर्फ अच्छे डिज़ाइन से कई ज़्यादा की ज़रूरत होती है – उसे डेटा स्टोर करने, उपयोगकर्ताओं को प्रबंधित करने और ईमेल भेजने का तरीका चाहिए होता है। अधिकतर टूल्स में आपको ये सब खुद ही पता लगाना पड़ता है। लेकिन Horizons में ये सब पहले से ही मौजूद है। आपको बस ऐप बनाना है।

बैकएंड-संबंधित समस्याएं अब इतिहास बन चुकी हैं

फुल-स्टैक ऐप्स, बिना किसी जटिलता के

उपयोगकर्ता साइन-इन

ईमेल/पासवर्ड या सोशल लॉगिन – Google, Apple, Facebook, Microsoft. पहले दिन से ही तैयार।

स्वचालित ईमेल

साइन-अप, पासवर्ड रिसेट, ऑर्डर पुष्टिकरण – सभी स्वचालित रूप से भेजे जाते हैं। आप प्रतिदिन आराम से 500 ईमेल भेज सकते हैं।

डेटा और फाइल स्टोरेज

आपके ऐप का डेटा और उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड की गई सभी फाइल्स – सुरक्षित और उपयोग के लिए तैयार। किसी बाहरी डेटाबेस की आवश्यकता नहीं है। 5GB स्टोरेज शामिल।

पब्लिश करने से पहले परीक्षण करें

आराम से बदलाव करें – आपके दर्शकों को दिखने वाली किसी भी चीज़ पर असर नहीं पड़ेगा। अपडेट्स तभी लाइव होंगे जब आप उन्हें पब्लिश करेंगे।

आपका डेटा Hostinger पर ही रहेगा

आपका सारा डेटा डायरेक्ट Hostinger द्वारा स्टोर और प्रबंधित किया जाता है – इसे कभी भी थर्ड-पार्टी सेवाओं के साथ शेयर नहीं किया जाता है।

कोई अतिरिक्त अकाउंट्स नहीं, कोई अप्रत्याशित शुल्क नहीं

Horizons को बताएं आपके ऐप को किस चीज़ की आवश्यकता है — यह उसे स्वचालित रूप से सेट-अप करेगा। एक प्लान, एक जगह, एक बिल।

Hostinger Horizons के बारे में उपयोगकर्ताओं का क्या कहना है

mark diantonio
mark diantonio
@markdiantonio

वाइब कोडिंग से डेवलपमेंट का काम लगभग 45% तक कम हो जाता है। Hostinger Horizons जैसे टूल्स हफ्तों की जगह केवल कुछ ही घंटों में नेचुरल भाषा को वर्किंग प्रोटोटाइप में बदल देते हैं। इससे आपका सॉफ्टवेयर बनाने का सफर काफी आसान हो जाता है।

Martin Dubovic
Martin Dubovic
@Martinko

मुझे हाल ही में नए @Hostinger Horizons AI ऐप बिल्डर टूल का परीक्षण करने का मौका मिला। मानना पड़ेगा, यह बहुत ही बढ़िया है। 😎

Web3Wikis
Web3Wikis
@web3wikis

शायद Hostinger Horizons मिलियन डॉलर ऐप्स बनाने का सबसे कुशल वाइब कोड टूल है।

Ivana Mikleuš
Ivana Mikleuš
डिजिटल विशेषज्ञ

Hostinger Horizons MVP बनाने और और आइडियाज़ टेस्ट करने का एक नया और उन्नत तरीका है।

Eric Hill
Eric Hill
@EHillPapercraft

आपको यकीन नहीं होगा कि Hostinger के HORIZONS AI का उपयोग करके अपनी वेबसाइट और ग्राहकों के लिए जो आप चाहते हैं उसे बनाना कितना आसान है। यह एकदम बेहतरीन है। आप खुद इसे आज़माकर देखिए।

Albert Bermejo
Albert Bermejo
कॉन्टेंट क्रिएटर

Hostinger Horizons एक ऐसा टूल है जो आपके आइडिया को सच्चाई में बदलता है। आपको बस इसे अपना आइडिया समझाने की ज़रूरत है।

techmano
techmano
@nice_gamin60974

@Hostinger Horizons के साथ सब कुछ बढ़िया चल रहा है। मुझे इसका नया AI अपडेट बहुत पसंद आया। यह न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे जानने वाले दूसरे लोगों के लिए भी एक गेम-चेंजर साबित हुआ है।

RameshR
RameshR
@rezmeram

मैं सोच रहा हूं कि Hostinger ने Horizons जैसी चीज़ कैसे बनाई... विश्वास नहीं होता कि यह किसी को इतनी तेज़ी से फ्रंट और बैक एंड कैसे डिप्लॉय करने देता है।

Zera
Zera
@TheZoyaThinking

मैं कितने दिनों से यह प्रोजेक्ट बनाने का सोच रही थी। फिर मुझे Horizons AI के बारे में पता चला। मुझे कोडिंग और वेब ऐप्स के बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है। लेकिन Horizons AI के साथ मैं बेहद आसानी से अपना ड्रीम प्रोजेक्ट लाइव लेकर आ पाई। मुझे यकीन नहीं होता!

Jordi Robert
Jordi Robert
संस्थापक

Hostinger Horizons बाकी सभी की तुलना में एक गेम-चेंजर है। मेरे वेब ऐप पर ब्लॉग के लिए सबडोमेन सेट करना इतना आसान था। वाह!

Steve Salihu
Steve Salihu
@stevesalihu

अब आप Hostinger Horizons पर केवल एक प्रॉम्प्ट दर्ज करके कोई भी वेब ऐप बना सकते हैं। मुझे तो यह बहुत बढ़िया लगा!

Abhihephaestus
Abhihephaestus
@HephaestusNo1

मैंने Hostinger Horizons आज़माया है और यह एक गेम-चेंजर है। यह नो-कोड AI ऐप बिल्डर मिनटों में शानदार वेबसाइट्स और ऐप्स बनाता है, आपके लिए डिज़ाइन करता है, कोड करता है और लिखता है। आपको इसे ज़रूर आज़माना चाहिए।

Steven Pillow
Steven Pillow
@spillow82

यह एक उच्च वेब डेवलपर/सॉफ्टवेर डेवलपर की तरह है, जो हमारे प्रॉम्प्ट के अनुसार कुछ भी बना सकता है।

Brooks Boshears
Brooks Boshears
उद्यमी

आप Hostinger Horizons के साथ कुछ बहुत बढ़िया चीज़ें बना सकते हैं। यह एक आम वेबसाइट बिल्डर से अलग है – उससे काफी बढ़कर है।

क्या आप अपने अद्भुत प्रोजेक्ट आइडिया को सच्चाई में बदलने के लिए तैयार हैं?

निःशुल्क शुरुआत करें

क्रेडिट कार्ड की कोई आवश्यकता नहीं।

और अधिक जानना चाहते हैं?

विस्तृत टुटोरिअल, हाउ-टू गाइड और चरण-दर-चरण निर्देश देखें जो आपको कुछ ही समय में शुरुआती उपयोगकर्ता से AI विशेषज्ञ बना देंगे। अपना पहला AI प्रोजेक्ट बनाने के लिए आवश्यक सभी साधन और बहुत कुछ प्राप्त करें।
शुरुआती गाइड

शुरुआती गाइड

अपने प्रॉम्प्ट्स को बेहतर बनाएं

अपने प्रॉम्प्ट्स को बेहतर बनाएं

नो-कोड की बैकएंड-संबंधित बाधाएं अब इतिहास बन चुकी हैं

नो-कोड की बैकएंड-संबंधित बाधाएं अब इतिहास बन चुकी हैं

एकीकृत बैकएंड के बारे में सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्न

Hostinger Horizons के एकीकृत बैकएंड फीचर के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सामान्यत: पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर जानें।

"एकीकृत बैकएंड" का असली मतलब क्या है?

हर वेबसाइट या ऐप के दो हिस्से होते हैं: एक वह हिस्सा जो लोगों को दिखाई देता है – बटन, फॉर्म, इंटरैक्टिव एलिमेंट्स – और दूसरा वह सिस्टम जो पर्दे के पीछे रहकर इसे सुचारू रूप से संचालित करता है। यह सिस्टम डेटा स्टोरेज, उपयोगकर्ता अकाउंट्स का प्रबंधन, ईमेल भेजना या अपलोड की गई फाइल्स को सेव करने जैसे कार्यों को संभालता है।

Horizons के साथ यह सिस्टम पहले से ही प्लेटफॉर्म में निर्मित रहता है। बाहरी टूल्स को कनेक्ट करने या तृतीय-पक्ष सेवाओं को कॉन्फिगर करने की जगह, आप बस Horizons को बताते हैं कि आप अपने प्रोजेक्ट से क्या करवाना चाहते हैं – और यह स्वचालित रूप से इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सभी चीज़ें सेट-अप करता है।

Horizons के नो-कोड बैकएंड के बारे में और अधिक जानें।

क्या इसका उपयोग करने के लिए मुझे किसी तकनीकी अनुभव की आवश्यकता है?

बिलकुल नहीं। एकीकृत बैकएंड उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो उपयोगकर्ता लॉगिन और स्टोर्ड डेटा जैसी जटिल कार्यक्षमताएं चाहते हैं, लेकिन इसके जटिल सेटअप से बचना चाहते हैं। बस Horizons AI को अपनी आवश्यकताओं के बारे में बताएं और यह आपके लिए आपका फुल-स्टैक ऐप तैयार करेगा।

मैं एकीकृत बैकएंड के साथ क्या बना सकता/सकती हूं?

ऐसी कोई भी चीज़ जिसे सिर्फ अच्छा दिखने से ज़्यादा और भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता हो। इसके कुछ लोकप्रिय उदाहरण हैं व्यवसायों के लिए सदस्यता ऐप्स, बुकिंग और आरक्षण टूल्स, स्वचालित रूप से पुष्टिकरण भेजने वाले लीड कैप्चर फॉर्म वाली वेबसाइट्स, पोर्टफोलियो प्लेटफॉर्म जिनमें उपयोगकर्ता अपना काम अपलोड कर पाएं और व्यावसायिक डेटा प्रबंधित करने के लिए आंतरिक डैशबोर्ड।

मैं इसके साथ शुरुआत कैसे कर सकता/सकती हूं?

बस एक नया Horizons प्रोजेक्ट शुरू करें, AI को अपने प्रोजेक्ट की आवश्यकताओं के बारे में बताएं, और आगे का काम Horizons का फुल-स्टैक AI बिल्डर संभाल लेगा।

यदि आप Horizons में नए हैं, तो शुरुआत करने के लिए एक अच्छा प्रॉम्प्ट कुछ इस तरह हो सकता है: "मेरे लिए एक सदस्यता साइट बनाओ जिसमें उपयोगकर्ता रजिस्टर, लॉग-इन कर पाएं और विशेष कॉन्टेंट को ऐक्सेस कर पाएं।" फिर, आप बस AI से बात करके इसमें तबतक सुधार कर सकते हैं जब तक कि यह बिल्कुल वैसा न हो जाए जैसा आपने सोचा था।

जब भी आपके प्रोजेक्ट को इसकी आवश्यकता होती है, एकीकृत बैकएंड स्वचालित रूप से सक्षम हो जाता है – इसलिए कुछ भी अतिरिक्त चालू करने की आवश्यकता नहीं है। बेटा के दौरान भी यह बिना किसी अतिरिक्त लागत के शामिल होता है।

क्या मैं अपने मौजूदा प्रोजेक्ट को माइग्रेट कर सकता/सकती हूं जो बाहरी डेटाबेस का उपयोग करता है?

दुर्भाग्यवश, बाहरी बैकएंड (जैसे Supabase) का उपयोग करके बनाए गए प्रोजेक्ट को माइग्रेट करना फिलहाल संभव नहीं है। एकीकृत बैकएंड का उपयोग करने के लिए, आपको Horizons में एक नया प्रोजेक्ट शुरू करना होगा।