आपके स्टोर के लिए गति, सुरक्षा और विश्वसनीयता
ई-कॉमर्स होस्टिंग पर ₹549.00% तक की छूट
अपना क्लाउड होस्टिंग प्लान चुनें
अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाएं और प्रबंधित करें, कहीं से भी, किसी भी समय।
वृद्धि कर रही ई-कॉमर्स साइट्स के लिए स्केलेबल होस्टिंग
फ्लेक्सिबल होस्टिंग जो सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करती है
हमारी होस्टिंग ई-कॉमर्स को कैसे आसान बनाती है
गति का मतलब बिक्री है
सुरक्षित
सरल सेटअप
निर्बाध नियंत्रण
अपनी आवश्यकताओं के लिए सर्वोत्तम प्लेटफार्म चुनें
दुनिया भर के लाखों उपयोगकर्ताओं का विश्वास
ईकॉमर्स होस्टिंग से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
ई-कॉमर्स होस्टिंग क्या है?
ई-कॉमर्स होस्टिंग विशेष रूप से ऑनलाइन स्टोर्स के लिए बनाए गए होस्टिंग समाधानों का समावेश है। ये सेवाएं आपकी वेबसाइट और आपके द्वारा अपना स्टोर बनाने के लिए चुने गए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, दोनों को होस्ट करती हैं।
ये होस्टिंग प्लान प्रमुख ई-कॉमर्स सुविधाओं, जैसे उत्पाद प्रबंधन, शॉपिंग कार्ट सिस्टम्स, पेमेंट गेटवे, ऑर्डर ट्रैकिंग और आवश्यक SEO टूल्स को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए हैं।
अपने लिए उपयुक्त ई-कॉमर्स होस्टिंग प्लान चुनें और अपनी ऑनलाइन सफलता के लिए सारे साधन पाएं।
ई-कॉमर्स होस्टिंग के लिए कौन सी चीज़ें महत्वपूर्ण है?
अपने लिए उपयुक्त ई-कॉमर्स होस्टिंग सेवाओं का चयन करते समय अपनी आवश्यकताओं और इन चार प्रमुख बातों के आधार पर निर्णय लें:
- पर्याप्त स्टोरेज और बैंडविड्थ
ई-कॉमर्स वेबसाइटों को उत्पादों की इमेजेस, वीडियोज़, प्लगइन्स और अन्य कॉन्टेंट के लिए स्टोरेज स्पेस की आवश्यकता होती है। एक ऐसा होस्टिंग प्रदाता चुनें जो आपको अपना स्टोर बनाने के लिए पर्याप्त स्टोरेज प्रदान करे; साथ ही आपके स्टोर की वृद्धि के लिए अवसर भी खुले रखे।
आपकी शुरुआती स्टोरेज और बैंडविड्थ आवश्यकताएं आम तौर पर इतनी अधिक नहीं रहती है। लेकिन आपको एक ऐसे होस्टिंग प्रदाता का चयन करना चाहिए जो आपके बिज़नेस की बढ़ती आवश्यकताओं के साथ आपको प्लान अपग्रेड करने का विकल्प प्रदान करे।
- विश्वसनीय अपटाइम
आपकी वेबसाइट का अपटाइम यह दर्शाता है कि आपकी वेबसाइट कितना उपलब्ध रहती है। इसका अपटाइम जितना अधिक रहेगा, आपके विज़िटर उतनी ही बार आपका स्टोर ऐक्सेस कर पाएंगे और उससे खरीदारी कर पाएंगे।
आपके ई-कॉमर्स स्टोर के लिए अपटाइम महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह आपकी सर्च इंजन रैंकिंग बेहतर बनाता है और एक अच्छा ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करता है। दूसरी ओर, एक खराब अपटाइम आपके ब्रांड को कम विश्वसनीय बनाता है।
सर्वश्रेष्ठ होस्टिंग प्रदाता कम से कम 99.9% के अपटाइम की गारंटी देते हैं, जिससे आपकी वेबसाइट बिना किसी रुकावट के ऐक्सेसिबल बनी रहती है।
- मज़बूत सुरक्षा
आपकी ई-कॉमर्स साइट का सुरक्षित और विश्वसनीय होनी बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर जब यह भुगतान जानकारी और व्यक्तिगत डेटा जैसी संवेदनशील ग्राहक जानकारी का प्रबंधन कर रही हो।
एन्क्रिप्शन के माध्यम से डेटा की सुरक्षा के लिए SSL प्रमाणपत्र आवश्यक होते हैं। प्रीमियम होस्टिंग सेवाओं में ये प्रमाणपत्र बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शामिल होते हैं।
आपके होस्टिंग समाधान में उसकी व्यापक सुरक्षा सुविधाओं के रूप में मालवेयर और साइबर हमलों से सुरक्षा भी शामिल होनी चाहिए।
- 24/7 सहायता
किसी भी व्यवसाय की तरह, ई-कॉमर्स के क्षेत्र में आपको कुछ अनपेक्षित चीज़ों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। वेबसाइट क्रैश या सुरक्षा उल्लंघन बिना किसी चेतावनी के आपके वेबसाइट संचालन को बाधित कर सकते हैं।
ऐसे होस्टिंग प्रदाताओं का चयन करें जो आपकी भाषा में 24/7 लाइव सहायता प्रदान करते हैं। उच्च स्तरीय ई-कॉमर्स होस्टिंग सेवाओं में यह एक स्टैंडर्ड फीचर के रूप में उपलब्ध होता है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट के लिए सबसे अच्छा होस्टिंग प्लान कौन सा है?
आपके लिए उपयुक्त होस्टिंग प्लान आपके स्टोर की आवश्यकताओं और पैमाने पर निर्भर करता है।
Business प्लान नए या धीरे-धीरे बढ़ते ऑनलाइन स्टोर्स के लिए पर्याप्त संसाधनों के साथ शुरू करने के लिए एक बजट प्लान है।
जैसे-जैसे आपका स्टोर बढ़ने लगे और उसे अधिक संसाधनों की आवश्यकता पड़े, आप आसानी से अन्य प्लान्स पर अपग्रेड कर सकते हैं।
Cloud Startup प्लान बेहतर परफॉर्मेंस और स्केलेबिलिटी प्रदान करता है, जो लगातार वृद्धि और उच्च ट्रैफिक का अनुभव कर रहे व्यवसायों के लिए उपयुक्त है।
Cloud Professional प्लान मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता रखने वाले जाने-माने उच्च ट्रैफिक वाले ऑनलाइन स्टोर्स के लिए अधिकतम संसाधन और परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प आपके द्वारा बेचे जा रहे उत्पादों की संख्या और अपेक्षित ट्रैफिक पर निर्भर करता है।
Hostinger प्लेटफॉर्म पर कौन से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सपोर्ट किए जाते हैं?
Hostinger एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म नहीं, बल्कि एक वेब होस्टिंग प्लेटफार्म है। अपना ऑनलाइन स्टोर बनाने के लिए, आपको ऐसे ई-कॉमर्स ऐप्लिकेशन चुनने होंगे जो आपको आपके स्टोर के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करें।
Hostinger की सबसे अच्छी बात है कि ये अधिकतम ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स के साथ सुचारू रूप से काम करता है। हम WooCommerce, PrestaShop या किसी भी अन्य सेल्फ-होस्टेड ई-कॉमर्स सॉफ्टवेर के लिए एक जैसी विश्वसनीय और सुरक्षित होस्टिंग प्रदान करते हैं, जो हमें एक उच्च इकॉमर्स होस्टिंग प्रदाता बनाता है। सेल्फ-होस्टेड सॉफ्टवेयर हमारे ऑटो इंस्टॉलर में उपलब्ध हैं।
यदि आपको अपने लिए उपयुक्त समाधान चुनने में मदद की आवश्यकता है, तो आप हमारा ट्यूटोरियल देख सकते हैं। इसमें हमने सर्वश्रेष्ठ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताया है और आपको एक सही निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है।
मैं अपने ई-कॉमर्स स्टोर को Hostinger पर कैसे माइग्रेट कर सकता/सकती हूं?
क्या आपने तय कर लिया है कि Hostinger आपके लिए सबसे अच्छा ई-कॉमर्स होस्टिंग प्रदाता है, लेकिन अभी आपका ऑनलाइन स्टोर कहीं और होस्ट किया जा रहा है? चिंता न करें, आप अपने ऑनलाइन स्टोर को आसानी से Hostinger के सर्वर्स पर ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसकी प्रक्रिया सरल है: बस अपनी पसंद का Hostinger प्लान चुनें, अपनी सभी वेबसाइटों के लिए मुफ्त माइग्रेशन का अनुरोध करें और अपने वर्तमान होस्टिंग प्रदाता की कुछ मूल जानकारी साझा करें।
बस इतना ही।
हमारी टीम आपकी ई-कॉमर्स साइट को हमारे सर्वर्स पर तेज़ी और आसानी से ट्रांसफर करने का काम संभालेगी।
अपनी वेबसाइट को Hostinger पर ट्रांसफर करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए, हमारा वेबसाइट माइग्रेशन पेज देखें।
ई-कॉमर्स साइट के लिए वेब होस्टिंग की लागत कितनी है?
ई-कॉमर्स होस्टिंग की लागत आपके चुने गए प्लान पर निर्भर करती है। ई-कॉमर्स होस्टिंग प्लान अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करते हैं, आपको एक निश्चित संख्या में वेबसाइट होस्ट करने देते हैं और आपके ऑनलाइन स्टोर को प्रबंधित करने के लिए कई प्रकार के टूल्स प्रदान करते हैं।
आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के आधार पर, आपको ₹549.00 से लेकर ₹1,599.00 प्रति माह तक का भुगतान करना पड़ सकता है।
अपने ऑनलाइन स्टोर को होस्ट करने की लागत निर्धारित करने का सबसे आसान तरीका है अपनी आवश्यकताओं और लक्ष्यों की पहचान करना, फिर हमारे कीमत-जानकारी पेज पर जाना, जहां आपको विभिन्न बिज़नेस प्रोफाइल्स के लिए बने ऑफर मिलेंगे।